
उत्तर प्रदेश/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ दी है। अब वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली सीट से ही सांसद रहेंगे और वायनाड सीट से कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी उपचुनाव लडेंगी। कांग्रेस के इस फैसले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रियंका गांधी को उपचुनाव लड़ाकर उनका कद छोटा करने की कोशिश कर रही है।

प्रियंका गांधी कांग्रेस में सबसे ज्यादा लोकप्रिय चेहरा हैं: प्रमोद कृष्णम
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी को वायनाड से उपचुनाव लड़ने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ”प्रियंका गांधी कांग्रेस में सबसे ज्यादा लोकप्रिय चेहरा हैं। उपचुनाव में टिकट देकर उनके कद को छोटा करने की कोशिश की गई है। प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने वायनाड से लड़वाकर एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि उन्हें हिंदुओं पर भरोसा नहीं है।”
‘वायनाड से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ दी है। इस सीट पर कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी उपचुनाव लडेंगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी। उन्होंने कहा वायनाड से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है। यहां से प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने यूपी की 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस से सपा कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं ऐसे में माना जा रहा है कि राहुल गांधी अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस राजनीति को धार देने की तैयारी में हैं।
More Stories
कबाड़ी का बेटा निशुल्क कोचिंग पाकर बना पुलिसकर्मी
DPS Dwarka में हंगामा: पेरेंट्स का प्रदर्शन, स्कूल ने बुलाए बाउंसर!
इस्कॉन द्वारका में गीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
’पोल्लाची कांड’ : फेसबुक पर दोस्ती की आड़ में करते थे गैंगरेप व ब्लैकमेलिंग
दलित समुदाय से दूसरे मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस गवई, देश के 52वें CJI के रूप में ली शपथ
सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी से भड़के आप-कांग्रेस नेता