नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कहा, “प्रधानमंत्री मोदी घबराए हुए हैं। जो ट्रेड डील 4 महीने से रुकी हुई थी। किसी न किसी कारण से नरेंद्र मोदी ने कल शाम उस डील को साइन कर दिया। नरेंद्र मोदी पर दबाव है, भयंकर दबाव है। नरेंद्र मोदी की इमेज का गुब्बारा फूट सकता है। हमारे प्रधानमंत्री को कॉम्प्रोमाइज कर दिया गया है। किसने किया है, कैसे किया है ये देश की जनता को सोचना है। अमेरिका में अडानी पर एक केस है। वो अडानी को नहीं नरेंद्र मोदी के वित्तीय ढांचे को टारगेट कर रहा है। एपस्टीन फाइल्स में अभी और माल है जो अभी रिलीज नहीं हुआ है।
लोकसभा में नेता राहुल गांधी ने कहा, “राष्ट्रपति के भाषण में एक बहुत ही ज़रूरी मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। पाकिस्तानियों, चीनियों और हमारे बीच संबंध। इस लेख में एक बहुत ही ज़रूरी बात है जिसे मैंने वेरिफाई किया है। इसमें PM के रिएक्शन के बारे में बताया गया है। हमारे राष्ट्रपति का भाषण उस रास्ते के बारे में था जो भारत को अपनाना है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के मंच पर, अंतरराष्ट्रीय मामलों में मुख्य मुद्दा चीन और अमेरिका के बीच टकराव है। यह हमारे राष्ट्रपति के भाषण का मुख्य हिस्सा है। मैं बस इतना कह रहा हूं कि मुझे चीन और भारत के बीच क्या हुआ और हमारे PM ने इस पर कैसे रिएक्शन दिया, इस बारे में बयान देने दें। मुझे क्यों रोका जा रहा है?BJP सांसदों ने राहुल गांधी के इस मुद्दे पर बोलने पर आपत्ति जताई।
मुझे बोलने दिया जाए- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने इस दौरान कहा, ‘मैं सीधा जिक्र नहीं करूंगा। मुझे बोलने दिया जाए। मैं विपक्ष का नेता हूं, मुझे बोलने के लिए किसी से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है।


More Stories
प्रदूषण के विरुद्ध युद्ध में आज दिल्ली ने एक और मज़बूत कदम आगे बढ़ाया! 6 नए CAAQMS स्टेशनों का उद्घाटन
दिल्ली के विकासपुरी में हुआ दर्दनाक हादसा, बस में जलकर कंडक्टर ने तोड़ा दम
शुक्र बदलेगा नक्षत्र, वेलेंटाइन वीक में 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
तरनतारन कॉलेज में दहशत, छात्रा की हत्या से मचा हड़कंप
संत कबीर के संदेश से जुड़े वैश्विक सद्भाव के सूत्र, देवास में आरजेएस पॉजिटिव ब्रांच गठन की पहल तेज
मेधा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान, एसजीटीयू ने बांटी लाखों की छात्रवृत्ति