
ऋषिकेश : शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय एकता दिवस के संबंध में शपथ दिलाई गई।
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्कूली बच्चों तथा हिमाद्री फाउंडेशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दौड़ घाट चौक से प्रारंभ होकर त्रिवेणी घाट पर संपन्न हुई। दौड़ के उपरांत त्रिवेणी घाट परिसर में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों, स्कूली बच्चों एवं हिमाद्री फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा घाट पर पड़े प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को एकत्र कर साफ-सफाई की गई।कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता के साथ-साथ स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।






More Stories
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले हल्द्वानी निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नाबालिक से रेप मामले में ABVP अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे धीरज बिष्ट समेत ४ गिरफ्तार
डाबड़ी पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को दबोचा, iPhone 16 Plus और Samsung A55 बरामद
द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की यामाहा R15 बाइक बरामद
नॉर्थ जिला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्नैचिंग और चोरी के 5 मामले सुलझे, पांच आरोपी गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न मामले में फरार घोषित आरोपी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई