वृंदावन/उमा सक्सेना/- वृंदावन में लोकप्रिय संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए फिल्मी हस्तियों का आना आम बात है, लेकिन जब बात कॉमेडी किंग राजपाल यादव की हो, तो माहौल अपने आप ही हंसी-खुशी से भर जाता है। हाल ही में राजपाल यादव प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, जहां उनकी मज़ाकिया बातचीत ने बाबा समेत वहां मौजूद सभी लोगों को हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया। उनकी मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राजपाल यादव ने खुद को बताया ‘मनसुखा’, बाबा की हंसी नहीं रुकी
‘भजन मार्ग’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में दिखता है कि राजपाल यादव बाबा के पास जाकर प्रणाम करते हैं। प्रेमानंद महाराज पूछते हैं— “ठीक हो?”
इस पर राजपाल अपने अंदाज़ में जवाब देते हैं— “आज ठीक हूं… बहुत कुछ बोलना चाहता हूं, पर समझ नहीं आ रहा कि क्या बोलूं।”
इसके बाद वह मज़ाक में कहते हैं—
“एक पागलपन जैसा है कि मानकर बैठ गए कि द्वापर हुआ है, कृष्ण जी थे, सब ग्वाले थे… और मनसुखा मैं ही था!” उनकी बात सुनकर प्रेमानंद महाराज ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगते हैं और पूरा आश्रम ठहाकों से गूंज उठता है।
“यह पागलपन रखना चाहता हूं”— राजपाल यादव
राजपाल आगे कहते हैं—
“यह पागलपन मैं रखना चाहता हूं।”
इस पर प्रेमानंद महाराज मुस्कुराते हुए कहते हैं—
“इसे जरूर रखे रहो… पूरे भारत को हंसाने वाले आप ही हो।”
अभिनेता ने आगे कहा—
“मैं अपने अंदर खुद को मनसुखा ही बोलता हूं… बस किसी को कष्ट न हो, यही कामना है।”
प्रेमानंद महाराज ने दिया ‘नाम जप’ का सलाह
मुलाकात के दौरान महाराज ने राजपाल यादव से उनका प्रिय मंत्र और नाम पूछा। राजपाल ने कुछ मंत्र भी सुनाए। इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने उन्हें निरंतर ‘नाम जप’ करने की सलाह दी, जिस पर राजपाल यादव ने कहा कि वे खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं।


More Stories
समस्तीपुर एसपी ऑफिस में महिला का आत्महत्या का प्रयास, खुद को सहायक जेल अधीक्षक की पत्नी बताया
पश्चिमी विक्षोभ का असर: उत्तर भारत में ठंड तेज, पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली में सर्द हवाएं
14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने देश के सबसे ज्यादा खोजे गए क्रिकेटर
Education for Bharat: डिजिटल शिक्षा को जमीन तक ले जाने पर हुआ मंथन
IndiGo संकट: सीईओ की माफी पर भड़के यूजर्स, एक्स पर कम्युनिटी नोट से उठा बड़ा सवाल
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में विश्व मृदा दिवस 2025 मनाया गया