
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/शिव कुमार यादव/- उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने आज विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों के नाम जारी किये है। जिसमें महिलाओं व युवाओं पर कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। इसके साथ ही पहली सूची में कांग्रेस ने 15 मुसलमानों व 10 ब्राह्मण समुदाय के लोगों को भी टिकट दिये है। इसके साथ ही 29 रिजर्व सीटों के लिए भी कैंडिडेट तय किए गए हैं।
इस मौके पर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने अपनी सूची के जरीये नया संदेश दिया है और हमें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि अन्य पार्टी इन महिला उम्मीदवारों के खिलाफ किस तरह के उम्मीदवार उतारती है। उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवारों में महिलाओं के साथ-साथ कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री और समाज सेवी भी शामिल हैं।
कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक नोएडा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताते हुए टिकट दी है। टिकट मिलने पर पंखुड़ी पाठक ने प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मैं लड़की हूं, एक लड़की की मां हूँ। मेरा यह संघर्ष भारत की सभी लड़कियों को समर्पित है। मुझे नोएडा से प्रत्याशी बनाने के लिए धन्यवाद प्रियंका दीदी।
वहीं उन्नाव से आशा सिंह को टिकट मिला है। चित्रकूट के मानिकपुर 237 विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रंजना बाराती लाल पांडेय हैं। कांग्रेस ने इन्हें दूसरी बार टिकट दिया है। 2019 उपचुनाव में भी मानिकपुर से टिकट दिया था। लगभग 10 हजार वोट पाई थी और हार गई थी। कानपुर के बिल्हौर से उषा रानी कोरी को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। मेरठ में हस्तिनापुर से अर्चना गौतम और किठौर से बबीता गुर्जर को टिकट दिया है।
समाजसेवी महिलाओं की सूची में वह महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने संघर्ष किया है और उन पर अत्याचार भी हुआ है। अपनी सूची से हम संदेश देना चाहते हैं कि राजनीति का असली मकसद सेवा है। यह काफी हद तक बदल चुका है, लेकिन हम इस मकसद को वापस लाना चाहते हैं।
कांग्रेस की लिस्ट में कई ऐसे चेहरे भी हैं, जो अपनी राजनीति के लिए राज्य में काफी सुर्खियों में रहते हैं. इस लिस्ट में समाजवादी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं मीडिया पैनलिस्ट पंखुड़ी पाठक का भी नाम है। रुद्रपुर से वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तुमकुही राज से चुनाव लड़ेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद अपनी परंपरागत सीट फर्रूखाबाद से चुनाव लड़ेंगी। तनुज पूनिया जैदपुर सुरक्षित सीट से भाग्य आजमा रहे हैं। कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा-मोना, अभिनेत्री अर्चना गौतम, बरेली की पूर्व मेयर सुप्रिया एरोन और महिला कांग्रेस महासचिव शमीना शफीक भी शामिल हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे. जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। :
देखें 125 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
क्रम — विधानसभा सीट — प्रत्याशी
- नजीबाबाद — हाजी मोहम्मद सलीम अंसारी।
- नगीना — हेनरीता राजीव सिंह।
- नेहतौर — मीनाक्षी सिंह।
- मुरादाबाद ग्रामीण — मोहम्मद नदीम।
- मुरादाबार नगर — मोहम्म रिजवान कुरैशी।
- असमोली — हाजी मरघूब आलम।
- संभल — निदा अहमद।
- स्वार — हैदर अली खान।
- चमरौआ — यूसुफ अली यूसुफ।
- बिलासपुर — संजय कपूर।
- रामपुर — काजिम अली खान।
- धनौरा — समर पाल सिंह।
- अमरोहा — सलीम खान।
- हस्तिनापुर — अर्चना गौतम।
- किठौर — बबिता गुर्जर।
- छपरौली — यूनुस चौधरी।
- लोनी — यामीन मलिक।
- मुरादनगर — बिजेंद्र यादव।
- गाजियाबाद — सुशांत गोयल।
- गढ़मुक्तेश्वर — आभा चौधरी।
- नोएडा — पंखुड़ी पाठक।
- दादरी — दीपक भाटी चोटीवाला।
- जेवर — मनोज चौधरी।
- बरौली — गौरंग देव चौहान।
- अतरौली — धर्मेंद्र कुमार।
- कोल — विवेक बंसल।
- अलीगढ़ — मोहम्मद सलमान इम्तियाज।
- गोर्द्घन — दीपक चौधरी।
- मथुरा — प्रदीप माथुर।
- बलदेव — विनेश कुमार संवल वाल्मीकि।
- एम्मादपुर — शिवानी सिंह बघेल।
- आगरा दक्षिण — अनुज शर्मा।
- आगरा उत्तर — विनोद कुमार बंसल।
- आगरा देहात — उपेंद्र सिंह।
- खैरागढ़ — रामनाथ सिकरवार।
- फतेहाबाद — होतम सिंह निषाद।
- बाह — मनोज दीक्षित।
- टुंडला — योगेश दिवाकर।
- जसराना — विजय नाथ सिंह वर्मा।
- शिकोहाबाद — शशि शर्मा।
- सिरसागंज — प्रतिमा पाल।
- एटा — गुंजन मिश्रा।
- मैनपुरी — विनीता शाक्य।
- करहल — ज्ञानवती यादव।
- बिसौली — प्रज्ञा यशोदा।
- बदायूं — रजिनी सिंह।
- बहेरी — संतोष भारती।
- मीरगंज — मोहम्मद इलियास।
- बरेली कैंट — सुप्रिया अरोन।
- आंवला — ओमवीर यादव।
- बरखेरा — हरप्रीत सिंह छब्बा।
- पूरनपुर — ईश्वर दयाल पासवान।
- जलालाबाद — गुरमीत सिंह।
- तिहार — रजनीश कुमार गुप्ता।
- पवायां — अनुज कुमारी।
- ददरौली — तनवीर सफदर।
- सहारनपुर — पूरन पांडेय।
- मोहम्मदी — रितु सिंह।
- सीतापुर — शमीना शफीक।
- बांगरमऊ — आरती वाजपेयी।
- बिसवां — अभिनव भार्गव।
- मोहान — मधु रावत।
- उन्नाव — आशा सिंह।
- बख्शी का तालाब — ललन कुमार।
- सरोजनी नगर — रुद्र दमन सिंह।
- लखनऊ मध्य — सदफ जफर।
- लखनऊ कैंट — दिलप्रीत सिंह।
- मोहनलालगंज — ममता चौधरी।
- बछरावां — सुशील पासी।
- तिलोई — प्रदीप सिंघल।
- सलोन — अर्जुन पासी।
- जगदीशपुर — विजय पासी।
- कादीपुर — निकलेश सरोज।
- फर्रुखाबाद — लुईस खुर्शीद।
- औरैया — सरिता दोहरे।
- बिल्हौर — ऊषा रानी कोरी।
- आर्य नगर — प्रमोद कुमार जायसवाल।
- किदवई नगर — अजय कपूर।
- कानपुर कैंट — सोहैल अख्तर अंसारी।
- महाराजपुर — कनिष्का पांडेय।
- कालपी — उमाकांती।
- ओरई — उर्मिला सोनकर खाबरी।
- महोबा — सागर सिंह।
- मानिकपुर — रंजना भरतियाल पांडेय।
- हुसैनगंज — शिवाकांत तिवारी।
- रामपुर खास — आराधना मिश्रा मोना।
- बाबागंज — बीना रानी।
- प्रतापगढ़ — नीरज त्रिपाठी।
- मंझनपुर — अरुण कुमार विद्यार्थी।
- फाफामऊ — दुर्गेश पांडेय।
- इलाहाबाद उत्तर — अनुग्रह नारायण सिंह।
- इलाहाबाद दक्षिण — अल्पना निषाद।
- बारा — मंजू संत।
- राम नगर — ज्ञानेश शुक्ला।
- जैदपुर — तनुज पूनिया।
- दरियाबाद — चित्रा वर्मा।
- हैदरगढ़ — निर्मला चौधरी।
- उतरौला — धीरेंद्र प्रताप सिंह।
- गोंडा — रमा कश्यप।
- डुमरियागंज — कांती पांडेय।
- हरैया — लबोनी सिंह।
- रुदौली — बसंत चौधरी।
- फरेंदा — वीरेंद्र चौधरी।
- महाराजगंज — आलोक प्रसाद।
- पनियारा — शारदेंदु कुमार पांडेय।
- खजनी — रजनी देवी।
- पडरौना — मनीष जायसवाल।
- तमकुही राज — अजय कुमार लल्लू।
- रुद्रपुर — अखिलेश प्रताप सिंह।
- रामपुर कारखाना — शेहला अहरारी।
- भाटपर रानी — केशव चंद यादव।
- बरहज — रामजी गिरी।
- सगरी — राणा खातून।
- आजमगढ़ — प्रवीण कुमार सिंह।
- निजामाबाद — अनिल कुमार यादव।
- मेहनगर — निर्मला भारती।
- मधुबन — अमरेश चंद्र पांडेय।
- मोहम्मदाबाद गोहना — बनवारी लाल।
- जखनियां — सुनील राम।
- गाजीपुर — लौटनराम निषाद।
- सकलडीह — देवेंद्र प्रताप सिंह।
- पिंडरा — अजय राय।
- रोहनियां — राजेश्वर पटेल।
- छानबे — भगवती प्रसाद चौधरी।
- ओबरा — राम राज गोंड।
More Stories
आजादी के उत्सव में विश्व शांति का संदेश, इस्कॉन द्वारका में तिरंगे के रंगों में नजर आएँगे भगवान
रूस-यूक्रेन युद्ध से भारत के स्पेस मिशन को नये अवसर मिलने की संभावना बढ़ी
फिर बढ़ रहा कोरोना, सरकार ने भीड़ से बचने की दी सलाह
रेवड़ी कल्चर पर फिर बरसा सुप्रीम कोर्ट, कहा- मुफ्त सौगातें एक गंभीर मुद्दा
डीडीए में वित्तीय हेराफेरी में एलजी ने नौ सेवानिवृत्त व दो सेवारत अधिकारियों के खिलाफ दिये एफआईआर के आदेश
बिहार में पलटूराम ने फिर मारी पलटी, नये गठबंधन के साथ सरकार बनाने का दावा किया पेश