“युद्ध जैसे हालात में बीसीसीआई का बड़ा फैसला, IPL 2025 पर ब्रेक”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
January 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“युद्ध जैसे हालात में बीसीसीआई का बड़ा फैसला, IPL 2025 पर ब्रेक”

क्रिकेट/अनीशा चौहान/-  भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। यह फैसला शुक्रवार को लिया गया, जब देशभर में युद्ध जैसे हालात बनने लगे और केंद्र सरकार भी पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।

बीसीसीआई ने यह निर्णय केंद्र सरकार से विचार-विमर्श के बाद लिया। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “ऐसे समय में जब देश तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहा है, क्रिकेट खेला जाना उचित नहीं है। देश सर्वोपरि है और हम खेल को प्राथमिकता नहीं दे सकते।”

आईपीएल 2025 की स्थिति और आगे की योजना

आईपीएल 2025 अपने अंतिम चरण में था। अब तक कुल 58 मुकाबले हो चुके थे और 16 मैच बाकी थे, जिनमें से फाइनल मैच 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होना था। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए वह मुकाबला अब नहीं होगा।

धर्मशाला में पहले ही एक मुकाबला रद्द

इससे पहले, धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला मैच तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया था। फ्लड लाइट्स की गंभीर खराबी के चलते मैच को बीच में रोकना पड़ा और खिलाड़ियों व दर्शकों को सुरक्षा की दृष्टि से मैदान से बाहर ले जाया गया था। उस समय बीसीसीआई ने इसे तकनीकी समस्या बताया था, लेकिन अब माना जा रहा है कि तब से ही बोर्ड आईपीएल सत्र को रद्द करने पर विचार कर रहा था।

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल का रुख और बदलती स्थिति

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने गुरुवार रात तक यह कहा था कि आईपीएल का 18वां संस्करण जारी रहेगा और बोर्ड स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लेकिन शुक्रवार को परिस्थितियाँ इतनी तेजी से बदलीं कि बीसीसीआई को सत्र स्थगित करने की घोषणा करनी पड़ी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox