
मानसी शर्मा – एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी महिला श्री द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बना कर खूब वाहवाही लूटी तो दूसरी तरफ रांची में भाजपा नेता और रिटायर्ड आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा ने 29 साल की एक आदिवासी दिव्यांग लड़की पर अत्याचारों की सारी सीमाऐं पार कर दी। जब इस मामले का पुलिस व सरकार को पता चला तो सीमा पात्रा के खिलाफ इस मामले की जांच हुई और जांच में सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने सीमा पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। सीमा पात्रा ने न केवल दिव्यांग आदिवासी लड़की को 8 साल तक कैद करके रखा बल्कि उससे जीभ से फर्श तक भी साफ कराया।

पीड़ित का नाम सुनीता है। गुमला की रहने वाली है। उसने बताया कि उसे भरपेट खाना नहीं दिया जाता था। पीड़ित घर जाने के लिए कहती तो उसे रॉड से पीटा जाता था व गर्म तवे से जलाया जाता था। बीमार होने पर इलाज भी नहीं कराया जाता था। फिलहाल उसे कैद से छुड़ाकर रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही सीमा पात्रा के खिलाफ SC-ST और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
सुनीता ने एक दिन किसी तरह मोबाइल किसी तरह लेकर सरकारी कर्मचारी विवेक आनंद बास्के को मैसेज भेजकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में जानकारी दी। सूचना पर अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद रांची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने सुनीता को रेस्क्यू किया। बंधक बनाई गई महिला के शरीर पर घाव के निशान मिले हैं। मेडिकली फिट होने के बाद पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी। उसकी सुरक्षा में दो पुलिकर्मियों को भी लगाया गया है।
आपको बता दे कि, सीमा पात्रा रांची के VIP इलाके अशोक नगर में रहते हैं। आरोपी सीमा पात्रा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का प्रदेश संयोजक भी बनाया था 1991 में सीमा पात्रा 1991 में सीमा पात्रा ऊर्फ पिंकी ने पलामू से लोकसभा चुनाव लड़ा था। सीमा पात्रा फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी कर चुकी है।
More Stories
जंगपुरा के ज्वेलरी शोरूम से चोरों ने छत काटकर उड़ाए 25 करोड़ के जेवरात
अभय चौटाला को सोपी INLD की कमान , ओपी चौटाला ने बनाया बेटे को अपना उत्तराधिकारी
पवन खेड़ा ने PM मोदी पर बोला हमला कहा -सरकार के पास बताने के लिए कोई उपलब्धियों नहीं
CM अशोक गहलोत के करीबी मंत्री राजेंद्र यादव मुश्किल में ठिकानों पर ED की रेड
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने दिया बेटी को जन्म
मीडिया साक्षरता और मीडिया शिक्षा पर आरजेएस पीबीएच कार्यशाला संपन्न