
मानसी शर्मा / – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के असम में प्रवेश पर नागालैंड से असम को झंडा सौंपा दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने मणिपुर में सिविल वॉर का माहौल बना हुआ। लेकिन प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए। नागालैंड में उन्होंने बड़े वादे किए थे। लोग आज पूछ रहे हैं प्रधानमंत्री के वादे का क्या हुआ। शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार असम में चलती है।
राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि BJP-RSS देश में नफरत फैलाते हैं और एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। इनका लक्ष्य जनता को लड़ाकर, उनका धन लूटने का है। पिछले साल कन्याकुमारी से कश्मीर तक हमने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की। भारत जोड़ो यात्रा ने हिंदुस्तान के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद हमने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मणिपुर से शुरू किया। इस यात्रा का लक्ष्य हिंदुस्तान की जनता को एकजुट करना है। क्योंकि BJP-RSS पूरे देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर अन्याय कर रहे हैं।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का पांचवा दिन
आपको बता दें कि आज ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का पांचवा दिन है। इसी कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए लिखा है कि देश में फैले ‘अन्याय’ के खिलाफ जारी इस ‘न्याय यात्रा’ में जनता हमारे साथ एकजुट होकर आगे बढ़ रही है। यह यात्रा जारी रहेगी.. न्याय का हक, मिलने तक।
More Stories
सांसदों के वेतन-भत्तों में बड़ी बढ़ोतरी, अब 1.24 लाख महीना पाएंगे माननीय, जानें डीटेल्स
दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में एक मैकेनिक ने कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
AAP सरकार में बसों में आई कमी हुआ घाटा सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा में पेश की DTC कैग रिपोर्ट
बी आर जी के धावकों का विभिन्न शहरों में शानदार प्रदर्शन, पदक और नकद पुरस्कारों की बारिश
प्याज की उन्नत उत्पादन तकनीकी पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न”
संस्कृत प्रशिक्षण वर्ग श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में शुरू