मानसी शर्मा/- पाकिस्तान के बलूचिस्तान इलाके में कल मंगलवार रात आतंकी हमला हुआ। यहां हथियारों से लैस कुछ अज्ञात लोगों ने लाहौर जा रही एक बस पर हमला कर सात यात्रियों को मौत के घाट उतार दिया। जबकि छह अन्य घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। बलूच आर्मी की सेना ने बस में सवार यात्रियों की पहचान पूछकर सिर्फ पंजाबी यात्रियों को निशाना बनाया हैं।

कैसे हुआ हमला? दरअसल, ये हमला पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान के बरखान जिले में हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-70) पर अज्ञात लोगों ने एक यात्रियों से भरी बस को अपना निशाना बनाया। बस में सवार लोगों की पहचान की गई। जिसके बाद उन्हें मार डाला। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग मध्य पंजाब प्रांत से थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हमलावरों ने पहले से ही इस हमले की प्लानिंग कर रखी थी। इलाके में डर का माहौल इस हमले में डिप्टी कमिश्नर वकार खुर्शीद आलम का कहना है कि नेशनल हाईवे से जा रही एक बस आतंकी हमले का शिकार हुई है। कुछ हथियारबंद लोगों के एक समूह ने उस बस को रोका और उनकी आईडी चेक करने लगे।

जिसके बाद सात यात्रियों को बस से बाहर निकाला और उन्हें गोली मार दी। खुर्शीद आलम ने आगे बताया कि इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाकों को चारों तरफ से घेर लिया है। अपनी जांच को आगे बढ़ाने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है। लेकिन इस हमले के बाद से पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि बलूचिस्तान शुरुआत से ही स्थानीय मिलिटेंट्स पंजाबियों को निशाना बनाती आई है। इससे पहले भी बलूचिस्तान में ऐसी घटना घट चुकी है। यहां एक कोयला खनिकों को ले जा रही एक गाड़ी पर बम से हमला किया गया। जिसमें करीब 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए थे।

About Post Author