नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नेपाल/ मानसी शर्मा – राजधानी की फुटबॉल संरक्षक संस्था फुटबॉल दिल्ली (एफडी) ने भारत और कतर के बीच होने वाले फीफा विश्व कप 2026/एएफसी एशियाई कप 2027 के संयुक्त क्वालीफायर मैच की मेजबानी के लिए अपना दावा पेश किया है। एफडी ने कहा कि उसने इस मामले में आधिकारिक रूप से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के सामने अपनी बोली पेश कर दी है। यह मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा।
फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि हमें फीफा विश्व कप के संयुक्त क्वालीफायर मैच की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए गर्व है। यह मैच भारतीय फुटबॉल के लिए बहुत महत्व रखता है। साथ ही दिल्ली में इस खेल को विकसित करने के हमारे विजन के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। इस तरह के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी से हमारे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही ज्यादा लोगों को फुटबॉल के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। इसी साल 21 नवंबर को खेले जाने वाले फीफा विश्व कप 2026/एएफसी एशियाई कप 2027 के संयुक्त क्वालीफायर मैच में दोनों देशों के हजारों फुटबॉल प्रशंसकों के आने की उम्मीद है।


More Stories
बिहार राजनीति में हलचल: पप्पू यादव की तबीयत खराब, अस्पताल बदला गया
शानदार प्रदर्शन के बावजूद सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा टीम इंडिया में मौका, ICC नियम बने बड़ी बाधा
दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने की मटियाला में विकास की नई शुरुआत, 400 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ
कैब बुकिंग बनी चुनौती! ड्राइवरों की हड़ताल से ओला, उबर और रैपिडो पर असर
भिवानी का नन्हा चैंपियन: 13 वर्षीय हार्दिक ने हाफ मैराथन में बनाया नया रिकॉर्ड
दुनिया के मंच पर भारत का दबदबा, ट्रंप के कदम से पाकिस्तान-चीन में हलचल