पेट संबंधी समस्या के चलते सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, जल्द मिल सकती है छुट्टी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पेट संबंधी समस्या के चलते सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, जल्द मिल सकती है छुट्टी

दिल्ली/अनीशा चौहान/-  कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद श्रीमती सोनिया गांधी को रविवार देर रात पेट से संबंधित समस्या के कारण दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, 78 वर्षीय कांग्रेस नेता की स्थिति इस समय स्थिर है और उन्हें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. समीरन नंदी और उनकी टीम की निगरानी में रखा गया है।

रविवार रात हुई थी तबीयत खराब

जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी को 15 जून रविवार रात लगभग 8:30 बजे पेट में तकलीफ की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने एक बयान में कहा-“श्रीमती सोनिया गांधी को पेट से संबंधित समस्या के कारण भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और वह गैस्ट्रो विभाग में नियमित जांच के तहत भर्ती हैं। कोई गंभीर चिंता की बात नहीं है। उम्मीद है कि उन्हें सोमवार सुबह तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।”

पहले भी हो चुकी हैं अस्पताल में भर्ती

उल्लेखनीय है कि 7 जून को भी सोनिया गांधी को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद रूटीन मेडिकल जांच के लिए भर्ती किया गया था।

हाल के महीनों में उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता समय-समय पर सामने आती रही है, लेकिन डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है।

फिलहाल डॉक्टरों ने स्थिति सामान्य बताई है और सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की संभावना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox