देश में ही बनेंगे सेमीकंडक्टर, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में ही बनेंगे सेमीकंडक्टर, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

-भारत सरकार सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्यूफैक्चरिंग के लिए खर्च करेगी 76 हजार करोड़ रुपये

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्र सरकार ने देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर को बड़ी राहत देते हुए कैबिनेट की बैठक में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्यूफैक्चरिंग के निर्माण को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने बुधवार को बताया कि भारत सरकार पीएलआई स्कीम के तहत देश में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्यूफैक्चरिंग के लिए 76 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।
               कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ”इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तथा प्रोद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत निर्णय लिया गया है, जो आत्मनिर्भर भारत की सोच को और मजबूत करता है। इस दिशा में सरकार ने निर्णय लिया है कि भारत में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्यूफैक्चर के संपूर्ण इकोसिस्टम को स्थापित करने की एक महत्वकांक्षी योजना को अनुमोदित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत 6 साल में 76 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा. जिससे आत्मनिर्भर भारत की सोच को और मजबूती मिलेगी।”

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox