देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए SC ज़िम्मेदार- निशिकांत दुबे, राजनीति मैदान में मचा  हंगामा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
December 16, 2025

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए SC ज़िम्मेदार- निशिकांत दुबे, राजनीति मैदान में मचा  हंगामा

-कांग्रेस ने सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान को लेकर भाजपा पर जमकर साधा निशाना -पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान को बताया 'डैमेज कंट्रोल'

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- भाजपा सांसदों के द्वारा सुप्रीम कोर्ट को लेकर गई टिप्पणी मामले में आरोप-प्रत्यारोप अपने चरम पर है। कांग्रेस ने सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान को केवल ‘डैमेज कंट्रोल’ बताया है।
रविवार को कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की विवादित टिप्पणियों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। साथ ही कांग्रेस ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप भी लगाते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी. नड्डा का इन बयानों से खुद को अलग करना सिर्फ़ क्षति नियंत्रण है, जबकि असल सवाल यह है कि दोनों सांसदों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अगर कानून सुप्रीम कोर्ट को ही बनाना है तो संसद और विधानसभाएं बंद कर दी जाएं। उन्होंने सीजेआई संजीव खन्ना पर भी सीधा निशाना साधते हुए कहा कि वे देश में गृह युद्ध जैसे हालात पैदा कर रहे हैं। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा था कि कोई भी संसद और राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकता।

भाजपा पर जयराम रमेश ने लगाए आरोप
कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सुप्रीम कोर्ट और भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) पर भाजपा सांसदों की अमानवीय टिप्पणियों के बाद नड्डा का स्पष्टीकरण कोई मायने नहीं रखता।
साथ ही रमेश ने आरोप लगाया कि ये सांसद नफरत फैलाने वाले भाषणों में बार-बार पकड़े जाते हैं और भाजपा नेतृत्व (जी2) जानबूझकर इन्हें संस्थानों और व्यक्तियों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल करता है। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा ने इन सांसदों को कारण बताओ नोटिस भेजा है और क्या प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी इन बयानों पर मौन समर्थन नहीं मानी जाए?

कांग्रेस ने पूछे तीखे सवाल
जयराम रमेश ने दो टूक कहा कि भाजपा सांसदों की बार-बार की गई ऐसी टिप्पणियां लोकतंत्र और संविधान पर हमला हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या भाजपा इन टिप्पणियों से पूरी तरह असहमत है, तो दोनों सांसदों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही?

बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला
वहीं मामले में बढ़ते गर्माहट को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बयान जारी कर कहा था कि सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा की टिप्पणियां व्यक्तिगत हैं और पार्टी का उनसे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा न्यायपालिका का सम्मान करती है और कभी भी ऐसी टिप्पणियों का समर्थन नहीं करती। नड्डा ने पार्टी नेताओं को भविष्य में इस तरह की टिप्पणियों से बचने का निर्देश भी दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox