नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/अहमदाबाद/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत भी अब कोरोना के घातक वायरस ओमीक्रोन से अछूता नही रहा है। देश में ओमीक्रोन की इट्री हो चुकी है। कर्नाटक के बाद अब गुजरात से भी ओमीक्रोन का एक मामला सामने आया है जिसके चलते अब देश में ओमीक्रोन संक्रमितों की संख्या 3 हो गई है।
गुजरात के जामनगर में ओमीक्रोन वायरस का पहला केस मिला है। जानकारी के अनुसार गुजरात के जामनगर में दक्षिण अफ्रीका से लौटा शख्स कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है। दक्षिण अफ्रीका से आए इस मरीज को जामनगर की जेजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार यह मरीज करीब 90 लोगो के संपर्क में आया है जिनकी भी जांच चल रही है।
यह व्यक्ति दो दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीका से गुजरात लौटा है। एयरपोर्ट पर जांच में पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद मरीज का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था.। अब उसकी रिपोर्ट से साफ हो गया है कि ओमीक्रोन से संक्रमित है। भारत में यह ओमीक्रोन का तीसरा केस है। इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक में कोरोना के नए वेरिएंट के दो केस मिले थे.। ये मरीज 66 और 46 साल के हैं। दोनों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हैं। दोनों में कोरोना के हल्के लक्षण मिले हैं। इनमें से एक व्यक्ति भारत से दुबई भी जा चुका है।
महाराष्ट्र में भी 30 लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार तक 2821 यात्री हाई रिस्क देशों से मुंबई आए हैं। इनमें से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वैसे राज्य में अभी तक किसी भी मरीज में ओमीक्रोन की पुष्टि नहीं हुई है। महाराष्ट्र सरकार ने एहतियातन अब महाराष्ट्र में आने वालों को सात दिन होम क्वारंटाइन रखने का ऐलान किया है। इसके साथ ही राजस्थान में भी दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके संपर्क में आए 5 लोग भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। प्रशासन ने सभी के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया है।


More Stories
प्रदूषण के विरुद्ध युद्ध में आज दिल्ली ने एक और मज़बूत कदम आगे बढ़ाया! 6 नए CAAQMS स्टेशनों का उद्घाटन
दिल्ली के विकासपुरी में हुआ दर्दनाक हादसा, बस में जलकर कंडक्टर ने तोड़ा दम
शुक्र बदलेगा नक्षत्र, वेलेंटाइन वीक में 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
तरनतारन कॉलेज में दहशत, छात्रा की हत्या से मचा हड़कंप
संत कबीर के संदेश से जुड़े वैश्विक सद्भाव के सूत्र, देवास में आरजेएस पॉजिटिव ब्रांच गठन की पहल तेज
मेधा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान, एसजीटीयू ने बांटी लाखों की छात्रवृत्ति