
दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली सरकार ने नौकरशाही में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 42 आईएएस अफसरों का तबादला किया है। कुछ अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यूटी कैडर के 12 नौकरशाहों को अन्य राज्यों में भेजा है। इतने ही अफसरों को राजधानी में ट्रांसफर किया है।

दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिला के नजफगढ़ मंडल की एसडीएम ममता यादव का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह साउथ-वेस्ट जिला में एसडीएम ऑपरेशन रहे समयक एस जैन को नजफगढ़ का एसडीएम नियुक्त किया गया है। ममता यादव को एमसीडी में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है गोवा में तैनात अधिकतर अफसरों को दिल्ली बुला लिया गया है। बता दें कि पिछले 10 साल से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी और इन अधिकारियों को कहीं न कहीं आप से जोड़कर देखा जा रहा था जिसे देखते हुए दिल्ली की भाजपा सरकार ने 42 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है।
ट्रांसफर किए गए अधिकारियों की सूची ये रहीः-

More Stories
पहली कक्षा में दाखिले का नया नियम तय, अब इसी उम्र के बच्चे होंगे पात्र
मन्नत’ में निर्माण को लेकर उठे सवाल, शाहरुख खान के बंगले पर पहुंचे जांच अधिकारी
ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी उठाई? यहां जानें गाड़ी छुड़ाने का आसान तरीका
PNB में 183 करोड़ का घोटाला, CBI ने मैनेजर को किया गिरफ्तार
आध्यात्मिक उन्नति से ही संभव है विश्व का कल्याण- स्वामी विवेक भारती
सीएम नायब सैनी का तोहफा: प्रदेश में बनेंगी 100 नई योग और व्यायाम शालाएं