
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में मंगलवार को रिकॉर्ड एक लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें संक्रमण के 5100 मामले आए। वहीं, 17 लोगों की मौत हुई। 2300 लोग स्वस्थ भी हुए। कोरोना की शुरूआत के बाद ऐसा पहली बार है जब एक ही दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों की जांच की गई है। वहीं, नवंबर के बाद पहली बार संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार से ज्यादा हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल कोरोना के मरीजों की संख्या 6,85,062 पहुंच गई है। इसमें से 6,56,617 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रही है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 17332 हो गई है। इसमें से 3266 अस्पतालों में भर्ती है। होम आईसोलेशन में 8871 रोगियों का और कोविड केंद्रों में 95 मरीजों का इलाज चल रहा है। विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 1,03,453 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर तरीके से 69,667 और रैपिड एंटीजन से प्रणाली से 33,786 टेस्ट हुए। अब तक 1 करोड़ 50 लाख 75 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 3291 हो गई है।
More Stories
दिल्ली: 20 अप्रैल से 5 मई तक पूरे देश में वक्फ संशोधन जागरूकता अभियान चलाएगी बीजेपी
राज्य में हिंसा, RSS जिम्मेदार- ममता बनर्जी, मुर्शिदाबाद हिंसा में घिरीं बंगाल सीएम का बड़ा आरोप
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में बाढ़ ने मचाई तबाही, राष्ट्रीय राजमार्ग किए बंद
देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए SC ज़िम्मेदार- निशिकांत दुबे, राजनीति मैदान में मचा हंगामा
उन्नत प्याज की खेती को लेकर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन
नजफगढ़ विधायक नीलम पहलवान ने किया राव तुलाराम अस्पताल का औचक दौरा