• DENTOTO
  • दिल्ली में फिर बिगड़ी हवा, दिवाली के बाद कई इलाकों में 400 के पार पंहुचा एक्यूआई

    स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

    शिव कुमार यादव

    वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

    संपादक

    भावना शर्मा

    पत्रकार एवं समाजसेवी

    प्रबन्धक

    Birendra Kumar

    बिरेन्द्र कुमार

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

    Categories

    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    May 12, 2025

    हर ख़बर पर हमारी पकड़

    दिल्ली में फिर बिगड़ी हवा, दिवाली के बाद कई इलाकों में 400 के पार पंहुचा एक्यूआई

    -लोगों के लिए फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, मरीजों व बच्चों के लिए मुश्किल घड़ी

    नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली के बाद से लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। वहीं गंभीर श्रेणी में पंहुचा एक्यूआई मरीजों व बच्चों के लिए एक बार फिर मुश्किल घड़ी साबित हो रहा है। हालांकि दिवाली के एक दिन पहले दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) घटकर 300 के नीचे पहुंच गया था, जो एक बार फिर से बढ़कर मंगलवार को 400 के पार पर पहुंच गया।


             केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता ’गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। आनंद विहार में एक्यूआई 430, आरके पुरम में 417, पंजाबी बाग में 423 और जहांगीरपुरी में 428 रहा।
             विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चल रही ठंडी हवा के कारण प्रदूषित कण वातावरण में फैल नहीं पा रहे, जिस कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ठंडी हवाओं के कारण रात का तापमान घटेगा, जिससे आने वाले दिनों में भी स्तर बढ़ने का अनुमान है।
             भारतीय उष्ण कटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में सुबह के समय प्रमुख सतही हवाएं शांत रहीं जिस कारण प्रदूषण के कण फैल नहीं पाए। वहीं उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चली ठंडी मध्यम स्तर की हवा ने स्थिति को और खराब बनाया। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे। बुधवार को भी स्थिति में सुधार की उम्मीद नहीं है।

            दिल्ली में प्रमुख सतही हवा उत्तर-पश्चिम/उत्तर-पूर्व दिशाओं से आने की संभावना है। हवाओं की गति चार किमी प्रति घंटे रह सकती है। सुबह के समय आसमान साफ रहेगा और हल्का कोहरा छा सकता है जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा। जबकि बृहस्पतिवार को सुबह के समय आसमान साफ रहेगा। हल्के कोहरे के साथ दिल्ली में मुख्य सतही हवा आठ किमी प्रति घंटे की गति से पूर्वी दिशाओं से चल सकती है।

    About Post Author

    Subscribe to get news in your inbox