मानसी शर्मा /- दिल्ली-NCR में प्रदूषण के साथ ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। बीते 4 दिन पहले तक राज्य में ठंड का कोई आसार ही नहीं दिख रहे थे। लेकिन अब लोगों के घर में स्वेटर और कंबल निकल चुके है। लेकिन इसी बीच, IMD ने उत्तर भारत के कई राज्यों के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।
इसी के साथ IMD ने बताया कि उत्तर-पश्चिम में आने वाले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 -3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके अलावा IMD ने अगले 2 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, उप-हिमालयी, बिहार और पश्चिम बंगाल में कोहरे की स्थिति के बने रहने की आशंका जताई है।
कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल?
दिल्ली-NCRकी बात करें तो यहां धुंध की चादर छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार,, देश की राजधानी में ठंड शुरू हो चुकी है। वहीं, आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही, राज्य में घना कोहरा भी छाया रहेगा। IMD ने बताया कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 23-26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बता दें, पिछले 24 घंटों का दिल्ली का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री कम दर्ज किया है। वहीं, 4 दिनों से राज्य में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसमें करीब 3°C की गिरावट आई है.
कैसा रहेगा अन्य राज्यों का हाल
IMD की मानें तो आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इन इलाकों के कई हिस्सों में दिन के तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
IMD ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली, उत्तर राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश तक चलेगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, पंजाब, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10-15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
More Stories
टिकट मिलते ही गाम राम का आर्शीवाद लेने दिचाऊं पंहुची नीलम कृष्ण पहलवान
प्रवासी भारतीयों की दो पीढ़ियों का सम्मान कर जड़ों से जोड़ने का आगाज़ करेगा आरजेएस पीबीएच
महाकुंभ 2025 और मकर संक्रांति का वैज्ञानिक आधार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनमर्ग टनल का किया उद्घाटन
दीनपुर गांव व श्यामविहार कालोनी ने दिया सोमेश शौकीन को अपना समर्थन
दिल्ली एआईएमआईएम के अध्यक्ष जमई की कांग्रेस से अपील