
मानसी शर्मा / – देश की राजधानी दिल्ली में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। घने कोहरे ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है। उनका जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कोहरे के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। दिल्ली में शनिवार को शीतलहर का कहर जारी है। घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम दर्ज की जा रही है।
दिल्ली में घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम दर्ज की जा रही है। जिसकी वजह से दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ रद्द हो गई हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को अपनी ट्रेनों लंबा इंतजार करना पड़ रहा हैं। कोहरे का असर विमानों पर भी देखा जा सकता है। शुक्रवार को 150 से ज्यादा विमानों ने कोहरे के कारण देरी से उड़ान भरी। कोहरे का असर सड़कों पर भी देखा सकता है। गाड़ियां अपनी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। जिसकी वजह से नौकरी पेशा लोगों का काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।
पूरे उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट
वहीं आईएमडी ने अनुसार,अगले कुछ दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे और प्रचलित शीत लहर की स्थिति कम होने की संभावना नहीं है। इसका मतलब पूरे सप्ताह लोगों को ठंड और घने कोहरे की मार झेलनी पड़ेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में, निवासी सुबह के समय दृश्यता कम होने की संभावना जताई जा रही है
More Stories
दिल्ली: 20 अप्रैल से 5 मई तक पूरे देश में वक्फ संशोधन जागरूकता अभियान चलाएगी बीजेपी
राज्य में हिंसा, RSS जिम्मेदार- ममता बनर्जी, मुर्शिदाबाद हिंसा में घिरीं बंगाल सीएम का बड़ा आरोप
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में बाढ़ ने मचाई तबाही, राष्ट्रीय राजमार्ग किए बंद
देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए SC ज़िम्मेदार- निशिकांत दुबे, राजनीति मैदान में मचा हंगामा
उन्नत प्याज की खेती को लेकर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन
नजफगढ़ विधायक नीलम पहलवान ने किया राव तुलाराम अस्पताल का औचक दौरा