नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/– नजफगढ़ व द्वारका में मंजीत महाल गैंग की पकड़ बनाने में जुटा कुख्यात बदमाश दिनेश उर्फ राजेश उर्फ मोगली को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। अपराधी नजफगढ़ के दरियापुर खुर्द का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से 2 पिस्टल व 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पर पहले से ही आर्म्स एक्ट के 2 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि साल 2015 में नए साल की पूर्व संध्या पर बदमाश रविंदर उर्फ भोलू के साथ मिलकर दिनेश उर्फ मोगली ने मंजीत महाल के प्रतिद्वंद्वी नवीन खाती गैंग के 4 बदमाशों की हत्या कर दी थी और उनके शवों को बहादुरगढ़ के पास इस्सरहेड़ी गांव के जंगल में जला दिया था।
क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदोरा ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सुचना मिली थी की उक्त बदमाश नजफगढ़ इलाके में हथियारों के साथ वारदात को अंजाम देने आने वाला है। इसे दबोचने के लिए एसीपी रविंदर राजपूत की देखरेख में इंस्पेक्टर अक्षय गहलोत, एसआई मनोज मीणा, राहुल, हेड कांस्टेबल संदीप कादियान, दिनेश और सुशील की टीम बनाई गई। पुलिस ने नजफगढ़ इलाके में ट्रैप लगाकर इस बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में इस बदमाश ने बताया की वह नजफगढ़ व द्वारका में दबदबा बनाने के लिए वारदात करने की योजना बना रहा था। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
भारत-पाकिस्तान T-20 पर संकट की दस्तक, अनिश्चितता के बीच दोनों टीमों के लिए छिपा है फायदे का फॉर्मूला
नजफगढ़ अनाज मंडी में IDBI बैंक का विशेष करेंसी एक्सचेंज कैंप, ग्राहकों को मिले नए नोट और सिक्के
Maha Shivaratri 2026: कब करें पूजा और जलाभिषेक? जानिए संपूर्ण शुभ मुहूर्त
महिला सुरक्षा मुद्दे पर विधानमंडल में बवाल, तीखे आरोप-प्रत्यारोप
दिल्ली के होटल में विवाद के बाद बड़ा हादसा, इलाके में मचा हड़कंप
दिल्ली में राशन कार्ड के नियम बदले, सरकार ने लागू किए नए प्रावधान