
नई दिल्ली/- दिल्ली पंचायत संघ ने उपराज्यपाल दिल्ली द्वारा ग्रामीण पृष्ठभूमि के मंत्री कैलाश गहलोत को दिल्ली राज्य में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के लिए नामित करने पर उनका आभार प्रकट किया है। क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में रहने के कारण ध्वजारोहण नहीं कर पाएंगे। इसलिए उन्होंने मंत्री कैलाश गहलोत को नामित किया है कि वह इस बार दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराएंगे।
इससे पहले ग्रामीण पृष्ठभूमि के दिल्ली के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश व दिल्ली देहात के दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बाद इस बार ग्रामीण पृष्ठभूमि के मंत्री कैलाश गहलोत को ध्वजारोहण के लिए नामित करना दिल्ली देहात का सम्मान है।
पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की उपराज्यपाल दिल्ली ने दिल्ली देहात गांव ग्रामीण किसानों को इस स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान देते हुए दिल्ली देहात व ग्रामीणों का सम्मान बढ़ाया है। पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली देहात का एक प्रतिनिधिमंडल 15 अगस्त के बाद उपराज्यपाल का आभार व स्वागत उनसे मिलकर करेगा।
More Stories
दिल्ली साइबर पुलिस ने किया 11 लाख की ऑनलाइन ठगी का भंडाफोड़
उत्तम नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: अवैध पिस्तौल, कारतूस, चाकू और चोरी की स्कूटी के साथ दो गिरफ्तार
साधु के भेष में ढोंग! देहरादून में 23 फर्जी बाबा गिरफ्तार, SSP ने दी सख्त चेतावनी
जिला गुरुग्राम के हल्का बादशाहपुर में जेजेपी सदस्यता अभियान को मिली तेजी
CJI गवई का बयान: ‘न्याय मिलने में देरी, अब बदलाव अनिवार्य
केशव प्रसाद मौर्य बने यूपी बीजेपी अध्यक्ष, जातीय संतुलन और सियासी संदेश एक साथ