दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
January 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत

-दिल्ली रहा भूकंप का केंद्र वैज्ञानिकों ने चेताया

प्रियंका सिंह/दिल्ली-एनसी/ -: आज सुबह 5:36 बजे दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को हिला कर रख दिया। झटके इतने तेज थे कि इमारतें ताश के पत्तों की तरह कांप उठीं। भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई, और इसका केंद्र नई दिल्ली के आसपास 5 किमी की गहराई पर था।

लोगों में दहशत, घरों से बाहर भागे
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग नींद से जागकर हड़बड़ा गए और सुरक्षित स्थान की ओर भागे। हाई-राइज़ बिल्डिंगों में रहने वाले लोगों में खासकर ज्यादा घबराहट देखी गई। भूकंप के साथ आई तेज आवाज ने डर और बढ़ा दिया।

वैज्ञानिकों की चेतावनी: दिल्ली-एनसीआर पर मंडरा रहा खतरा
दिल्ली-एनसीआर भूकंप जोन-4 में आता है, जो संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि भविष्य में यहां बड़ा भूकंप आ सकता है, जिससे भारी नुकसान की आशंका है, खासकर यमुना किनारे बनी ऊंची इमारतों में।

भूकंप के दौरान क्या करें?
ऊंची इमारतों, खंभों और पेड़ों से दूर रहें।
पैनिक न करें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
सुरक्षित स्थान पर पहुंचें या मजबूत टेबल के नीचे छिपें।
रसोई में गैस जलाने से बचें और खिड़कियों से दूर रहें।
दिल्ली-एनसीआर में आए इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox