नई दिल्ली/तमिलनाडु/शिव कुमार यादव/- सोमवार को तमिलनाडु में भाजपा व पीएमके यानी पट्टाली मक्कल काची के बीच लोकसभा चुनावों को लड़ने को लेकर गठबंधन हो गया। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा के एक दिन बाद, पीएमके को भाजपा ने तमिलनाडु में 39 में से 10 लोकसभा सीटें दी हैं। तमिलनाडु में पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को सभी 39 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील पर तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नामलाई और पीएमके के संस्थापक एस. रामदास ने हस्ताक्षर किए।
दरअसल, लोकसभा से ठीक पहले च्डज्ञ ने 18 मार्च को घोषणा की कि वह भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होगी और तमिलनाडु में आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पीएमके के सूत्रों ने कहा कि यह फैसला पार्टी के संस्थापक एस रामदॉस और अध्यक्ष अंबुमणि रामदॉस की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया हालांकि, पार्टी के ज्यादातर पदाधिकारियों और कैडरों ने कथित तौर पर एआईएडीएमके के साथ गठबंधन को प्राथमिकता दी।

’पीएमके उम्मीदवारों का ऐलान कल’
पीएमके महासचिव वदिवेल रावनन ने बताया कि उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पीएमके संस्थापक रामदास बुधवार (20 मार्च) को करेंगे। इससे पहले वदिवेल रावनन ने सोमवार को बताया था कि पीएमके ने भाजपा के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है। निर्वाचन क्षेत्रों और उम्मीदवारों के संबंध में पीएमके संस्थापक रामदास जल्द ही जानकारी देंगे।

पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि ने क्या कहा?
पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि रामदास ने सीटों पर सहमति बनने के बाद मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “पिछले दस वर्षों से पीएमके दिल्ली में एनडीए का हिस्सा रही है। हमें खुशी है कि हम एनडीए में शामिल हैं. पिछले 57-58 वर्षों में देखा गया है कि पार्टियों ने यहां शासन किया है और तमिलनाडु को बर्बाद कर दिया है। लोग बदलाव चाहते हैं, पीएम मोदी निश्चित रूप से तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. पीएमके को तमिलनाडु में दस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र आवंटित किए गए हैं और हमें विश्वास है कि तमिलनाडु के साथ-साथ भारत में भी आने वाले चुनावों में हमारी बड़ी जीत होगी।’

एआईएसएमके ने की है बीजेपी में विलय की घोषणा
पीएमके से गठबंधन के अलावा भारतीय जनता पार्टी को तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव से पहले हाल ही में एक और बड़ी सफलता मिली है. वोटिंग से कुछ समय पहले एक्टर सरथ कुमार ने अपनी पार्टी एआईएसएमके का बीजेपी में विलय करने की घोषणा की है। अभिनेता आर. सरथ कुमार ने 2007 में पार्टी का गठन किया था. जिसके बाद वह एआईएडीएमके के साथ चुनाव लड़ रहे थे।


More Stories
दिचाऊ कलां मेन रोड पर हुआ नया आम आदमी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन
मंदिर चोरी का खुलासा: लड्डू गोपाल की मूर्ति और सोने की बालियां बरामद
जयपुर ऑनर रन में BRG धावकों ने जीता दिल, बहादुरगढ़ में भव्य सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रगान और राज्यगीत के साथ अनादर, JCCJ ने जताई कड़ी आपत्ति
सीआईएसएफ रिटायर्ड कर्मियों के लिए बड़ी राहत, मदिरा सुविधा की राह हुई आसान
नवंबर में 130 अवैध विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू