
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो, : सचिव मुख्यमंत्री / आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने जौहार महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, कहा – जौहार की संस्कृति उत्तराखण्ड की आत्मा है. सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त कुमाऊं मंडल *दीपक रावत* ने रविवार को एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में चल रहे तीन दिवसीय *जौहार महोत्सव*तौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
दीप प्रज्वलन के पश्चात आयुक्त दीपक रावत ने अपने संबोधन में कहा कि जौहार घाटी की संस्कृति, परंपरा और इतिहास पूरे उत्तराखण्ड की आत्मा है। शौका जनजाति के लोगों ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखा है, जो हम सभी के लिए प्रेरणा है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव न केवल हमारी लोक संस्कृति को जीवंत रखते हैं, बल्कि पलायन को रोकने और स्थानीय उत्पादों, व्यंजनों और हस्तशिल्प को बाजार उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

महोत्सव के मुख्य आकर्षण का केंद्र है मुनस्यारी, धारचूला और मिलम क्षेत्र से आए शौका जनजाति के कलाकारों द्वारा पारम्परिक छोलिया, झोड़ा-चांचरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई महोत्सव परिसर में जौहार की प्रसिद्ध ऊनी वस्तुओं, थुलमा, पंखी, कालीन तथा स्थानीय जड़ी-बूटियों और जैविक उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं।स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा पारम्परिक व्यंजन जैसे – भट्ट के डुबके, मडुए की रोटी और भांग की चटनी के स्टॉल विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। उन्हूने कहा, आज का दौर उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री/संगीत के लिए गोल्डन दौर है.
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, जिला विकास अधिकारी, महोत्सव संयोजक मंडल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय जनता उपस्थित रही।कार्यक्रम के अंत में आयुक्त रावत ने महोत्सव में लगे सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।





More Stories
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले हल्द्वानी निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नाबालिक से रेप मामले में ABVP अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे धीरज बिष्ट समेत ४ गिरफ्तार
डाबड़ी पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को दबोचा, iPhone 16 Plus और Samsung A55 बरामद
द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की यामाहा R15 बाइक बरामद
नॉर्थ जिला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्नैचिंग और चोरी के 5 मामले सुलझे, पांच आरोपी गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न मामले में फरार घोषित आरोपी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई