जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग सौजन्य भेंट, संगठन की मजबूती को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
January 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग सौजन्य भेंट, संगठन की मजबूती को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

आनिशा चौहान/- आज ज हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला जी तथा वरिष्ठ नेता श्री के. सी. बांगड़ जी से सौजन्य मुलाक़ात का अवसर प्राप्त हुआ। इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान पार्टी के नव नियुक्त दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश डागर जी, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश सहरावत जी, पूर्व कार्यालय सचिव प्रदीप शौकीन जी, तथा पूर्व महासचिव जयवीर गांधी जी सहित हम सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मुलाकात के दौरान पार्टी की वर्तमान नीतियों, भावी योजनाओं और संगठनात्मक ढांचे को लेकर विस्तृत व सार्थक चर्चा हुई। सभी नेताओं ने यह संकल्प दोहराया कि जननायक जनता पार्टी को दिल्ली में और अधिक सक्रिय, प्रभावशाली एवं जनसरोकारों से जुड़ा हुआ बनाया जाएगा।

इस अवसर पर श्री दिनेश डागर जी के संगठनात्मक योगदान का विशेष रूप से उल्लेख किया गया। उनके समर्पण और अनुभव ने पार्टी को दिल्ली में मज़बूत आधार देने का कार्य किया है। उनके प्रमुख योगदान इस प्रकार रहे हैं:

🔸 वर्ष 1998 में युवा दिल्ली इकाई के युवा अध्यक्ष नियुक्त हुए।
🔸 वर्ष 2000 में पार्टी के प्रवक्ता एवं महासचिव के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई।
🔸 वर्ष 2003 में INSO के संस्थापक सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
🔸 वर्ष 2006 से 2013 तक दिल्ली INSO के प्रभारी रहे।
🔸 जननायक जनता पार्टी के गठन के पश्चात जननायक सेवा दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।
🔸 इसके अतिरिक्त, हरि चुनरी चौपाल, राज्य स्तरीय रैलियों एवं राष्ट्रीय आयोजनों में उन्होंने प्रशंसनीय प्रशासनिक दक्षता का प्रदर्शन किया।

उनकी संगठनात्मक प्रतिबद्धता, अनुशासन एवं अनुभव, पार्टी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं और आने वाले समय में पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होंगे।

जननायक जनता पार्टी परिवार, श्री दिनेश डागर जी को उनके नवीन दायित्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ देता है और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का भरोसा व्यक्त करता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox