बिलासपुर/शिव कुमार यादव/- उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की पछवादून इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष निरंजन सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया और 5 से 6 दर्जन महिलाओं ने औपचारिक रूप से मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर क्षेत्र की सक्रिय समाजसेविका नीरू बिष्ट ने कहा कि आज उत्तराखंड में स्वाभिमान मोर्चा जनता की आवाज़ को बुलंद कर रहा है। वहीं, गैर-सरकारी संस्था संचालिका नीलम नेगी ने मोर्चे की सदस्यता लेते हुए कहा कि यह मोर्चा उत्तराखंड की जनता के सपनों को साकार करने वाला सशक्त विकल्प है।
अन्य प्रमुख महिलाओं में आशा रावत, पूनम देवी, वीर चौहान आदि ने भी अपने विचार रखते हुए यह स्पष्ट किया कि अब तीसरा विकल्प ही मजबूत उत्तराखंड की दिशा में एकमात्र समाधान है।
सहसपुर ब्लॉक महिला कार्यकारिणी का गठन
बैठक में उत्तराखंड महिला स्वाभिमान मोर्चा की सहसपुर ब्लॉक नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारी चुनी गईंः
अध्यक्षः नीरू बिष्ट
उपाध्यक्षः पूनम देवी, मनीषा बिष्ट
महासचिवः कुमारी अंबिका (सबसे युवा पार्षद)।
सचिवः आशा रावत
उपसचिवः विद्यासाही
कोषाध्यक्षः मिनी रावत
प्रचारकः नीलम नेगी
कार्यकारिणी सदस्यः कलावती देवी, वंदना देवी, बीरा चौहान, उमा पंवार, सरोज भट्ट, सुनीता शर्मा, जसोदा देवी।
इस बैठक में विशेष रूप से लीना गुरुंग, ज्योति चौहान, संगीता, संजीता गुसाईं, आनंदी गोदियाल, जसोदा बिष्ट, नीता देवी सहित कई सक्रिय महिलाएं मौजूद रहीं।
उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के पछवादून के अध्यक्ष निरंजन चौहान ने कहा कि यह महिला विंग न केवल संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करेगा बल्कि समाज में नारी शक्ति की भूमिका को भी मजबूती से स्थापित करेगा।


More Stories
दिचाऊ कलां मेन रोड पर हुआ नया आम आदमी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन
सूत्र नेति से प्रदूषणजनित सिरदर्द व साइनस में राहत: डॉ. रमेश कुमार
मंदिर चोरी का खुलासा: लड्डू गोपाल की मूर्ति और सोने की बालियां बरामद
जयपुर ऑनर रन में BRG धावकों ने जीता दिल, बहादुरगढ़ में भव्य सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रगान और राज्यगीत के साथ अनादर, JCCJ ने जताई कड़ी आपत्ति
सीआईएसएफ रिटायर्ड कर्मियों के लिए बड़ी राहत, मदिरा सुविधा की राह हुई आसान