चोपता-तुंगनाथ में उमड़े पर्यटक, भारी भीड़ से खिले व्यापारियों के चेहरे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
September 27, 2023

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चोपता-तुंगनाथ में उमड़े पर्यटक, भारी भीड़ से खिले व्यापारियों के चेहरे

-पर्यटक बारिश के मौसम में बारिश के साथ-साथ उठा रहे प्राकतिक नजारों का आनन्द, होटल-लॉंज हुए फुल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तराखंड/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना काल में रूकी गतिविधियां अब धीरे-धीरें फिर शुरू हो रही है। कोरोना महामारी में पहाड़़ो पर पसरा सन्नाटा अब टूटने लगा है। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता-तुंगनाथ में इन दिनों फिर पर्यटक उमड़ने लगे हैं। पर्यटकों के आने से चोपता में रंगत देखने को मिल रही है। पर्यटक बारिश के साथ-साथ प्रकृति का आनंद भी उठा रहे हैं। होटल-लॉज पूरी तरह से फुल हो चुके है। फिर भी नये पर्यटक यहां पंहुचने से पहले ही एडवांस में होटल व लॉंज बुक कर जा रहे हैं।
                       : विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता-दुगलबिटटा में इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्यटकों के तुंगनाथ-चोपता पहुंचने के बाद स्थानीय व्यापारियों में भी खुशी है। लॉकडाउन लगने के बाद पर्यटकों के ना पहुंचने से स्थानीय लोगों की आय बुरी तरह प्रभावित हो गई थी। लेकिन धीरे-धीरे आय में बढ़ने लगी है जिससे मायूस व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं.। पूरा तुंगनाथ और चोपता क्षेत्र पर्यटकों की चहलकदमी से गुलजार हो उठा है।
                       अप्रैल, मई और जून माहीने के बाद जुलाई में मिनी स्विट्जरलैंड चोपता में रंगत देखने को मिल रही है। पिछले महीनों तक चोपता की हसीन वादियां वीरान थी, लेकिन अब पर्यटकों के पहुंचने से तुंगनाथ और चोपता क्षेत्र में पसरा सन्नाटा दूर हो गया है। देश के अनेक हिस्सों से पर्यटकों का पहुंचने का सिलसिला जारी है। चोपता में भीड़ इतनी है कि सभी होटल-लॉज पहले ही एडवांस में बुक हो जा रहे हैं।
                      पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय लोगों का व्यवसाय भी खूब चलने लगा है। लॉकडाउन के कारण व्यापारी परेशान हो गए थे. लोग अपने होटल-लॉज बंद करके घर बैठ गए थे जिसकी वजह से आजीविका भी बुरी तरह से प्रभावित हो गई थी. लेकिन, अब धीरे-धीरे पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय भी चलने लगा है। खासकर शनिवार और रविवार को यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्यटक तुंगनाथ से लेकर चन्द्रशिला की ट्रैकिंग कर रहे हैं। चोपता, बनियाकुंड, पुराना चोपता, दुगलबिटटा जैसी तमाम जगहों पर पर्यटकों की भरमार है। चोपता के अलावा पर्यटक अब देवरियाताल का भी भ्रमण कर रहे हैं। पर्यटक बारिश के साथ-साथ प्रकृति का आनंद भी उठा रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox