चंद्रपुरी में नेपाली मजदूर ने महिला से की लूट की कोशिश, भीड़ ने जूतों से की पिटाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
December 17, 2025

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चंद्रपुरी में नेपाली मजदूर ने महिला से की लूट की कोशिश, भीड़ ने जूतों से की पिटाई

रुद्रप्रयाग/चंद्रपुरी/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के चंद्रपुरी क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नेपाली मूल के मजदूर ने एक स्थानीय महिला से लूटपाट की कोशिश की। घटना के दौरान महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचीं और आरोपी को पकड़ लिया।

स्थानीय महिलाओं ने आरोपी की जूतों से पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी मजदूर क्षेत्र में एक निर्माण कार्य में लगा हुआ था और घटना के समय अकेली महिला को देखकर उसने लूट की कोशिश की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना दोबारा न हो।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox