नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गोवा/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गोवा दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित गोवा मुक्ति दिवस समारोह में हिस्सा लिया। स्टेडियम पहुंचने पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उनका स्वागत किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने आजाद मैदान में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उन्होंने मीरामार बीच पर गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित सेल परेड और फ्लाईपास्ट में भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ऑपरेशन विजय’ के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया.। ये ऑपरेशन भारतीय सशस्त्र बलों ने गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्ति दिलाने के लिए चलाया था।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, गोवा की धरती को, गोवा की हवा को, गोवा के समंदर को, प्रकृति का अद्भुत वरदान मिला हुआ है. और आज सभी का, गोवा के लोगों का ये जोश, गोवा की हवाओं में मुक्ति के गौरव को और बढ़ा रहा है। पीएम मोदी ने कहा, आज गोवा ना केवल अपनी मुक्ति की डायमंड जुबली मना रहा है बल्कि 60 वर्षों की इस यात्रा की स्मृतियां भी हमारे सामने हैं।. हमारे सामने आज संघर्ष और बलिदानों की गाथा भी है। लाखों गोवा वासियों के परिश्रम और लगन के वो परिणाम हैं, जिनकी वजह से हमने एक लंबी दूरी तय की है।. गोवा एक ऐसे समय में पुर्तगाल के अधीन गया था, जब देश के दूसरे बड़े भूभाग में मुगलों की सल्तनत थी। उसके बाद कितने ही सियासी तूफान इस देश ने देखे, सत्ताओं की कितनी उठक पटक हुई। लेकिन इस बीच सदियों की दूरियों के बाद भी ना गोवा अपनी भारतीयता को भूला, ना भारत अपने गोवा को भूला। उन्होंने कहा, भारत एक ऐसा भाव है, जहां राष्ट्र ‘स्व’ से ऊपर होता है, सर्वोपरि होता है। जहां एक ही मंत्र होता है- राष्ट्र प्रथम. जहां एक ही संकल्प होता है- एक भारत, श्रेष्ठ भारत।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने मीरामार बीच पर गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित सेल परेड और फ्लाईपास्ट में भी हिस्सा लिया.। प्रधानमंत्री ने पुनर्निमित फोर्ट अगुआड़ा कारागार संग्रहालय, गोवा चिकित्सा महाविद्यालय में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, न्यू साउथ गोवा जिला अस्पताल, मोपा हवाई अड्डे पर विमानन कौशल विकास केंद्र और डावोरलिम-नावेलिम, मडगांव में गैस इंसुलेटेड उपकेंद्र का उद्घाटन किया।


More Stories
प्रदूषण के विरुद्ध युद्ध में आज दिल्ली ने एक और मज़बूत कदम आगे बढ़ाया! 6 नए CAAQMS स्टेशनों का उद्घाटन
दिल्ली के विकासपुरी में हुआ दर्दनाक हादसा, बस में जलकर कंडक्टर ने तोड़ा दम
संत कबीर के संदेश से जुड़े वैश्विक सद्भाव के सूत्र, देवास में आरजेएस पॉजिटिव ब्रांच गठन की पहल तेज
मेधा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान, एसजीटीयू ने बांटी लाखों की छात्रवृत्ति
क्रिकेटर रिंकू सिंह की पर्सनल लाइफ में बड़ा मोड़, प्रिया सरोज संग शादी की तारीख तय
देशभर की दौड़ों में छाया बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप, एक दिन में सात आयोजनों में लहराया परचम