NMNews Our Hero
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस नेताओं ने किसान आंदोलन पर रेहाना के ट्वीट के जवाब में लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर और अक्षय कुमार सहित कई हस्तियों के ट्वीट की शिकायत महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार से की थी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि ये ट्वीट उक्त हस्तियों ने किसी दबाव में दिये हैं। अब राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। सरकार हस्तियों के ट्वीट की जांच करके इस निष्कर्ष पर पहुंचने की कोशिश करेगी कि क्या इन सितारों ने किसी के दबाव में आकर ये ट्वीट्स किए थे या नहीं। हालांकि अब कांग्रेस व उद्धव ठाकरे की कार्यवाही को लेकर पूरे देश में बहस छिड़ चुकी है।
दरअसल, इन सितारों ने ट्वीट रिहाना के उस ट्वीट के जवाब में ट्वीट किए थे जिसमें रिहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया था। रिहाना के ट्वीट के जवाब में लता मंगेश्कर, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार और अजय देवगन ने ट्वीट किए थे। अब सरकार ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। महाराष्ट्र का खुफिया विभाग सितारों के इस ट्वीट की जांच करेगा।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने संकेत दिए हैं कि इन ट्वीट्स के पीछे भारतीय जनता पार्टी का संभावित हस्तक्षेप हो सकता है। इंडिया फर्स्ट को लेकर किए ट्वीट पर अनिल देशमुख ने जांच के आदेश दिए हैं। गृह मंत्री अनिल देशमुख का मानना है कि भाजपा ने इन ट्वीट्स को करने के लिए हस्तियों पर दबाव बनाया है।
वहीं कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा कि इन हस्तियों द्वारा किए गए ट्वीट के बीच एक समान पैटर्न देखा जा सकता है। अधिकांश ने सौहार्दपूर्ण शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार और साइना नेहवाल ने ठीक इसी बात को ट्वीट किया और अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक भाजपा नेता को टैग किया। सावंत ने कहा, श्रिहाना के ट्वीट पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया के बाद कई ट्वीट्स किए गए। यदि कोई व्यक्ति ऐसा अपनी मर्जी से करता है, तो यह ठीक है लेकिन इसमें संदेह की गुंजाइश है कि भाजपा इसके पीछे हो सकती है। मैंने इसपर गृह मंत्री देशमुख से बात की। उन्होंने इंटेलिजेंस विभाग को जांच के आदेश दिए हैं।


More Stories
जेल में बंद किन्नरों की स्वास्थ्य रिपोर्ट से हड़कंप, सीएम कार्यालय ने दिया अलर्ट
अखंड ज्योति शताब्दी समारोह में अमित शाह का बड़ा बयान
सहारनपुर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कई चौंकाने वाले राज
किश्तवाड़ में आतंकी मुठभेड़ फिर तेज, पांचवें दिन भी जारी तलाशी अभियान
विकासपुरी में आदर्श पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन, ज्ञान और अध्ययन को मिला नया केंद्र
धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई