कल से खुलेंगे बच्चों के स्कूल, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दी मंजूरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कल से खुलेंगे बच्चों के स्कूल, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दी मंजूरी

-प्राइमरी तक के बच्चों के स्कूल 27 दिसंबर से खुलेंगे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के कारण बंद किए गए स्कूलों को एक बार फिर से खोलने की अनुमति मिल गई है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पांचवीं तक के स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की अनुमति दे दी है। कक्षा छह से आगे की पढ़ाई के लिए तत्काल प्रभाव से स्कूल खुलेंगे। वहीं पांचवीं तक के छात्रों की कक्षाएं 27 दिसंबर से खुलेंगी। दिल्ली सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि छठी कक्षा के छात्रों के लिए शनिवार से स्कूल खुलेंगे।
                 इससे पहले, दिल्ली में प्रदूषण पर हुई रिव्यू मीटिंग में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि स्कूलों को खोलने का फैसला सर्दियों की छुट्टी के बाद ही लिया जाएगा। वायु प्रदूषण के बढ़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट में इस को लेकर कई बार सुनवाई हो चुकी है। कोर्ट की फटकार के बाद दो दिसंबर को दिल्ली में सभी स्कूलों को फिर से बंद कर दिया गया था।
                वहीं दिल्ली अभिभावक संघ के अध्यक्ष हरीश मेहरा ने कहा था कि लंबे वक्त से स्कूल बंद हैं और इन्हें आगे भी बंद रखना बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करना है। दूसरी ओर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी दी थी कि कक्षा छह से ऊपर की क्लासेज को जल्द खोला जा सकता है और 20 दिसंबर से प्राइमरी क्लासेज भी शुरू हो सकती हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox