कल्पना और सुनीता के बाद अब सिरिषा बांडाला जायेगी अंतरिक्ष में, भारतीय मूल की तीसरी महिला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
September 26, 2023

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कल्पना और सुनीता के बाद अब सिरिषा बांडाला जायेगी अंतरिक्ष में, भारतीय मूल की तीसरी महिला

-सिरिषा बांडाला वर्जिन गैलेक्टिक स्पेसक्राफ्ट से होंगी अंतरिक्ष में रवाना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कल्पना चावला व सुनिता विलियमसन के बाद भारतीय मूल की एक और बेटी अंतरिक्ष के सफर पर रवाना होने जा रही है। 34 वर्षीय सिरिषा बांडाला अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की तीसरी महिला होंगी। एरोनाटिकल इंजीनियर वर्जिन गैलेक्टिक टेस्ट फ्लाइट से रवाना होंगी। आंध्र प्रदेश के गुंटुर जिले में जन्मीं और अमेरिका के ह्यूस्टन, टेक्सास में पली बढ़ीं बांडला कंपनी के अरबपति संस्थापक सर रिचर्ड ब्रानसन और पांच अन्य के साथ वर्जिन गैलेक्टिक स्पेसशिप से न्यू मैक्सिको से रवाना होंगी।
                         बांडाला ने ट्वीट किया, ’’मैं बेहतरीन यूनिटी-22 का हिस्सा होने और एक ऐसी कंपनी का में होने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं, जिसका मिशन अंतरिक्ष सबके लिए उपलब्ध कराने का है।’’ वर्जिन गैलेक्टिक पर बताए गए प्रोफाइल के मुताबिक, बांडाला अंतरिक्ष यात्री नंबर 004 होंगी और फ्लाइट में उनकी भूमिका रिसर्चर एक्सपीरियंस की होगी। कल्पना चावला और सुनीती वीलियम्स के बाद स्पेश में जाने वाली वह भारतीय मूल की तीसरी महिला होंगी।
                      6 जुलाई को वर्जिन गैलेक्टिक के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बांडाला ने कहा, ’’जब पहली बार मैंने सुना कि मुझे यह मौका मिला है, मैं निशब्द रह गई। अलग-अलग पृष्ठभूमि, भौगोलिक और अलग समुदायों के लोगों के साथ अंतरिक्ष में होना वाकई शानदार है।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox