उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के एनकाउंटर के लिए पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के एनकाउंटर के लिए पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक

-सीओ नवेंदु सिंह और विमल कुमार सिंह की टीम सहित 20 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम के एनकाउंटर के लिए राष्ट्रपति ने पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति द्वारा घोषित किए गए इस सम्मान में सीओ नवेंदु सिंह और विमल कुमार सिंह की टीम को प्रोसिडेंट गैलेंट्री मेडल मिला है।

उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असद और गुलाम फरार थे, जिनकी गिरफ्तारी पर यूपी पुलिस ने पांच-पांच लाख रुपये का इनाम रखा था। झांसी में यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी विमल की अगुआई में किए गए एनकाउंटर में दोनों शूटर ढेर कर दिए गए थे। इस कार्रवाई में असद और गुलाम के पास से एक ब्रिटिश Bulldog रिवॉल्वर और Walhther पिस्टल बरामद हुई थी।

उमेश पाल की हत्या 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में की गई थी, जब वे अपने घर लौट रहे थे। उन पर कार से निकलते वक्त गोलीबारी की गई थी और बम भी फेंके गए थे, जिससे उनकी और उनके दो सरकारी गनर्स की मौत हो गई थी।

वीरता पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी:

  • नवेंदु कुमार – डीएसपी
  • विमल कुमार सिंह – डीएसपी
  • जितेंद्र कुमार सिंह – इंस्पेक्टर
  • ज्ञानेंद्र कुमार राय – इंस्पेक्टर
  • अनिल कुमार सिंह – इंस्पेक्टर
  • राजीव चौधरी – इंस्पेक्टर
  • राकेश कुमार सिंह चौहान – सब इंस्पेक्टर
  • जितेंद्र प्रताप सिंह – सब इंस्पेक्टर
  • जयवीर सिंह – सब इंस्पेक्टर
  • अनिल कुमार – हेड कांस्टेबल
  • सुनील कुमार – हेड कांस्टेबल
  • सुशील कुमार – हेड कांस्टेबल
  • रईस अहमद – हेड कांस्टेबल
  • हरिओम सिंह – कांस्टेबल
  • विपिन कुमार – कांस्टेबल
  • अरुण कुमार – कांस्टेबल
  • अजय कुमार – कांस्टेबल

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox