आतिशी और हरियाणा के सीएम नायब सैनी के बीच यमुना पानी को लेकर विवाद, जुबानी जंग तेज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
December 17, 2025

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आतिशी और हरियाणा के सीएम नायब सैनी के बीच यमुना पानी को लेकर विवाद, जुबानी जंग तेज

हरियाणा/अनीशा चौहान/- दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने हाल ही में हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया था कि वह यमुना के पानी में जहरीला अमोनिया मिला रही है। इसके बाद, बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना के पल्ला घाट पहुंचे और यमुना का पानी पीकर आतिशी के आरोपों का जवाब दिया। नायब सिंह सैनी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने वीडियो साझा करते हुए आतिशी के आरोपों को बेबुनियाद बताया।

सीएम सैनी का यमुना का पानी पीकर जवाब

सीएम नायब सिंह सैनी ने पल्ला घाट पर यमुना के जल का आचमन करते हुए एक्स पर लिखा, “बेहिचक और बेझिझक पवित्र यमुना के जल का आचमन किया हरियाणा की सीमा पर। आतिशी जी तो आईं नहीं, कोई नया झूठ रच रही होंगी। झूठ के पांव नहीं होते, इसलिए आप-दा का झूठ चल नहीं पा रहा। दिल्ली की देवतुल्य जनता इन फरेबियों को पहचान चुकी है। 5 फरवरी को आप-दा के फरेब काल का अंत निश्चित है। दिल्ली के लोग हरियाणा के कपूत केजरीवाल को सजा देंगे क्योंकि हमारा भाईचारा सदियों से मजबूत है।”

आतिशी ने किया था आरोप

इससे पहले, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर एक ट्वीट करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को टैग किया था। आतिशी ने लिखा था, “मुझे पता चला है कि आप यमुना नदी के पल्ला घाट जा रहे हैं। मेरा आग्रह है कि आप और मैं साथ चलते हैं, मीडिया के साथियों को भी लेकर चलते हैं। हम सबके सामने अमोनिया की मात्रा को नापेंगे ताकि सबको पता चल सके कि हरियाणा दिल्ली वालों को जहरीला पानी भेज रही है।”

सीएम सैनी ने दिया कड़ा जवाब

आतिशी के ट्वीट का जवाब देते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने एक्स पर लिखा, “आप-दा की खड़ाऊं मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना जी, पल्ला गांव के यमुना तट पर आपका स्वागत है। हरियाणा से दिल्ली आने वाले पानी में तो जहर नहीं है, लेकिन आप लोगों के दिमाग में जहर जरुर भरा हुआ है। कभी पानी की कमी के लिए, कभी पराली के धुएं के लिए तो कभी अपनी तमाम विफलताओं के लिए हमेशा आप हरियाणावासियों को ही कोसती रहती हैं।”

राजनीतिक माहौल में बढ़ी तल्खी

आतिशी और नायब सिंह सैनी के बीच यह जुबानी जंग दिल्ली विधानसभा चुनाव के कगार पर होती जा रही है, जिसमें दोनों नेताओं की टिप्पणियाँ और आरोप एक नया मोड़ ले रहे हैं। जहां आतिशी हरियाणा सरकार पर निशाना साध रही हैं, वहीं सीएम सैनी का कहना है कि दिल्ली के लोगों को जल्द ही इन आरोपों का जवाब मिलेगा और “आप-दा” का फरेब जल्द खत्म होगा।

इस राजनीतिक लड़ाई में अब तक कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आए हैं, लेकिन दोनों नेताओं के बीच की तल्खी आगामी चुनावों में और भी बढ़ सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox