नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- कुंभ राशि वालों के नाम गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, श, ष, और द से शुरू होते हैं। आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही खास है।
चंद्र राशि के अनुसार आपके भीतर अपने काम को बेहतर तरीके से और समय पर निबटाने के लिए एक अलग ही ऊर्जा और आत्मविश्वास नजर आएगा।
पॉजिटिव: यह समय भावनाओं से नहीं बल्कि दिमाग से निर्णय लेने का है। आज कोई बड़ी उपलब्धि आपके हाथ में आ सकती है। सगे संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर विचार-विमर्श हो सकते हैं। घर में धार्मिक से जुड़ी योजना बन सकती है।
नेगेटिव: पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगे। परंतु आप बहुत अच्छे तरीके से निभा भी लेंगे। किसी के साथ अधिक वाद-विवाद में ना पड़े, इसमें मानहानि होना निश्चित है। वाहन का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें।
व्यवसाय: कारोबार संबंधी लिए गए फैसले सकारात्मक रहेंगे। किसी भी अनुभवी व्यक्ति या राजनीतिक से ली गई सलाह आपके व्यवसाय को नई दिशा दिखाएगी।
लव: वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद होगा।
स्वास्थ्य: अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। गैस, वायु आदि की वजह से जोड़ों में दर्द हो सकता है।


More Stories
बीएमसी चुनाव रुझान: मुंबई से नागपुर तक भाजपा गठबंधन की बढ़त, महाराष्ट्र में बदला सियासी मिजाज
बदायूं में प्रभात फेरी को लेकर तनाव, पुलिस लाठीचार्ज में कई ग्रामीण घायल
भाजपा अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 20 जनवरी को सामने आ सकता है नया चेहरा
रेलवे ट्रैक पर मिली लाश का रहस्य खुला, पत्नी-प्रेमी की साजिश से हुई थी हत्या
नजफगढ़ ड्रेन से यमुना को मिलेगी राहत, फिनलैंड की हाईटेक मशीन से ड्रेजिंग शुरू
मकर संक्रांति पर त्रिवेणी संगम में आस्था का महासैलाब