
मानसी शर्मा / – अयोध्या में राम मंदिर की तैयारियां जोरो-शोरों पर चल रही है। वहीं दूसरी और राम मंदिर से करीबन 25 किलोमीटर दूर एक मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। ये मस्जिद अपने आप में खास होगी क्योंकि इसमें कई ऐसी चीजें की जाएंगी जो आज तक किसी मस्जिद नहीं की होगी। तो चलिए आपको इससे जुड़ी कई जानकारी साझा करते है।
दरअसल अयोध्या के धन्नीपुर में ‘मोहम्मद बिन अब्दुल्ला’ नाम की मस्जिद बनाई जा रहा है। यह मस्जिद ताजमहल से भी खूबसूरत होने वाली है। इसको लेकर मस्जिद के चैयरमैन शेख ने बताया कि मस्जिद में दुआ के साथ-साथ दवा भी मिलेगी। बता दें कि यहां एक कैंसर अस्पताल बनाया जाएगा। जिसमें 500 बेड मौजदू होंगे। जिसके बाद मरीज यूपी और मुंबई नहीं जाएंगे। साथ ही इस मस्जिद में सभी के लिए शाकाहारी लंगर की सुविधा होगी। इसी के साथ यह पहली मस्जिद होगी जहां सभी समुदाय के लोग आएंगे और भोजन करेंगे।
इस मस्जिद के पास डेंटल, मेडिकल और इंजीनियरिंग के विभिन्न कॉलेज भी होंगे और इसे पर्यटन स्थल भी घोषित किया जाएगा। मस्जिद में पांच मीनारें होंगी जो इस्लाम के पांच स्तंभों कलमा, नमाज, रोजा, हज और जकात का प्रतीक होंगी। इस मस्जिद में एक समय में 5000 हजार लोग एक साथ खाना खा सकेंगे। इतना ही नहीं इस मस्जिद में दुनिया की सबसे बड़ी कुरान होगी और इसका रंग केसरी होगा। मस्जिद में बड़े-बड़े फव्वारे भी होंगे। मस्जिद के लिए दान क्यूआर कोड के माध्यम से किया जाएगा और घर-घर जाकर चंदा एकत्र नहीं किया जाएगा।
More Stories
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने हसन, कर्नाटका में अर्धसैनिक कल्याण कार्यालय का किया उद्घाटन
भाजपा ने लूटा न्यू इंडिया बैंक’, राउत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना; पीएम मोदी से भी पूछे तीखे सवाल
बीजेपी विधायक दल की बैठक टली, अब 19 को होगा मंथन
यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के लिए तैयार हुआ रूस, सऊदी अरब में होगी क्रेमलिन और अमेरिकी अधिकारियों की बैठक
एजीएस, अपराध शाखा ने मुठभेड़ के बाद पकड़े दो कुख्यात स्नैचर गिरफ्तार